{"_id":"69d0114bacd8946c2a0d50d8","slug":"fir-filed-against-three-for-dowry-death-husband-arrested-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-152177-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दहेज हत्या की तीन के खिलाफ प्राथमिकी, पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दहेज हत्या की तीन के खिलाफ प्राथमिकी, पति गिरफ्तार
विज्ञापन
फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के रारी गांव के शिववंशपुर गांव में बृहस्पतिवार को महिला के आत्महत्या के मामले में पुलिस ने पति समेत तीन ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
कौशाम्बी के महेवाघाट थाना क्षेत्र के लौगाए निवासी आरती देवी की शादी शिववंशपुर गांव के सुदीप के साथ हुई थी। बृहस्पतिवार को घर में फंदे से आरती का शव लटका मिला था। पोस्टमार्टम हाउस में आरती के चाचा सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराली दहेज में बाइक व 50 हजार रुपये की मांग कर भतीजी को प्रताड़ित करते थे।
आरोप है कि मांग पूरी न होने पर पति, ससुर व देवर ने भतीजी को पीटा और हत्या के बाद शव को फंदे से लटका दिया। पुलिस ने पति, ससुर कमलेश व देवर सुधीर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्रभारी थानाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह ने बताया कि पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।