{"_id":"6a0df32aa1692ee3a30b08cc","slug":"fir-filed-against-14-for-vandalism-at-bjp-workers-house-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-155102-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: भाजपा कार्यकर्ता के घर पर तोड़फोड़ में 14 के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: भाजपा कार्यकर्ता के घर पर तोड़फोड़ में 14 के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन
प्रेमनगर/फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के गांव भादर में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ता के घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ में पुलिस ने 14 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
थाना क्षेत्र के गांव भादर निवासी ज्ञानेंद्रमणि मिश्र भाजपा कार्यकर्ता हैं। 18 मई को उन्होंने थाने में गांव के अनुज सिंह के खिलाफ गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की थी। आरोप है कि रंजिश के चलते मंगलवार को अनुज सिंह साथी अमन सिंह, अंकित सिंह, ननकू सिंह व 10 अन्य लोगों के साथ लाठियां लेकर पहुंचे।
घर के बाहर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर बुजुर्ग नानी मालती देवी को पीटा। गृहस्थी में तोड़फोड़ की। घर लौटने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।