{"_id":"609c280d8ebc3ef5e4393f3a","slug":"fir-broker-fatehpur-news-knp628092518","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बिचौलियों पर एफआईआर, अधिकारी अभी भी घेरे से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बिचौलियों पर एफआईआर, अधिकारी अभी भी घेरे से बाहर
विज्ञापन
फतेहपुर। एसडीएम की छापेमारी में पकड़ी गई सरकारी बोरियों के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई। अभी तक बिचौलियों की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। बिचौलियों तक बोरी पहुंचाने वाले अधिकारी जांच के घेरे से बाहर हैं।
असोथर कस्बा में मंगलवार रात साढ़े दस बजे छापेमारी में 580 बोरियों में सील किया हुआ गेहूं और 310 बोरी गेहूं ट्रक में लदा मिला था। जो किसी न किसी सरकारी क्रय केंद्र की खरीद दिखाकर गोदाम भेजे जाने की तैयारी थी, लेकिन एसडीएम की छापेमारी ने बिचौलिया और उनसे जुड़े अधिकारियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।
खाद्य एवं विपणन विभाग की ओर से अनुज प्रताप सिंह, शिवबदन सिंह, नीरज सिंह के नाम एफआईआर दर्ज करा दी गई है। लेकिन बोरियां देने वाले विभाग के अधिकारी को कार्रवाई के घेरे से बाहर कर दिया गया है। डिप्टी आरएमओ रमेश श्रीवास्तव ने बताया कि जिसने भी बिचौलियों को बोरी दी है, उसके खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। इस मसले पर जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने कहा कि विभागीय लोगों की संलिप्तता अपराध की श्रेणी में आता है। संबंधित लोगों के विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी।