{"_id":"6a0a1b89de606237470f80fa","slug":"fir-against-jeweller-for-tampering-with-pledged-jewellery-and-returning-fake-ones-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-154939-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: गिरवी जेवरों में हेराफेरी कर नकली लौटाने पर सर्राफ पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: गिरवी जेवरों में हेराफेरी कर नकली लौटाने पर सर्राफ पर प्राथमिकी
विज्ञापन
फतेहपुर। गिरवी रखे जेवरों की सर्राफ ने लौटाने के वक्त हेराफेरी कर दी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
कौशाम्बी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के भदवा गांव निवासी तरनीश तिवारी उर्फ मुन्ना ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि छोटे भाई राहुल तिवारी की पत्नी और तीन नाबालिग पुत्रियों की ससुराल पक्ष ने वर्ष 2022 में हत्या कर दी थी। राहुल तिवारी ने मौत से पहले धाता निवासी सराफा कारोबारी ओम नारायण विश्वकर्मा के यहां सोने का हार, चेन, लॉकेट आदि जेवर गिरवी रखे थे।
जानकारी मिलने पर वह ओम नारायण के पास जेवर लेने पहुंचे। हिसाब के बाद एक हार, एक चेन, एक लॉकेट और एक अंगूठी वापस मिली। वहीं शेष जेवर ब्याज व मूलधन के रुपये के एवज में सर्राफ को दे दिए गए। बाद में जांच में पता चला कि सर्राफ द्वारा दिए गए जेवर नकली हैं।
पीड़ित ने कई बार थाना धाता में शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने भाई की हत्या के विवेचक थाना हड़िया से भी शिकायत की। पुलिस ने ओम नारायण को नोटिस देकर 26 फरवरी को बुलाया। यहां भी पीड़ित ने आरोप लगाया कि सराफ ने पुलिस से सांठगांठ की। थानाध्यक्ष अरविंद राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।