फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   FIR against four for kidnapping three teenage girls

Fatehpur News: तीन किशोरियों के अपहरण में चार के खिलाफ प्राथमिकी

Mon, 08 Jun 2026 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
FIR against four for kidnapping three teenage girls
फतेहपुर। तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तीन किशोरियों के अपहरण के मामलों में शनिवार को पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सभी मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर किशोरियों की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री को बृहस्पतिवार को कोतवाली क्षेत्र के लखनाखेड़ा गांव निवासी देवा सोनकर और अतुल सोनकर अगवा कर ले गए। बताया गया कि किशोरी घर से नकदी और जेवर भी ले गई है। कोतवाल राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


बांदा जिले के रहने वाले युवक ने कल्यानपुर पुलिस को बताया कि वह थाना क्षेत्र में परिवार समेत रहकर मजदूरी कराता है। बांदा जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र के आऊ गांव निवासी मनोज रैदास बृहस्पतिवार को उसकी 17 वर्षीय बहन को अगवा कर ले गया। थानाध्यक्ष सुमित पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री को दारागंज गांव निवासी गुलफाम शनिवार को बाजार से अगवा कर ले गया। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed