{"_id":"696a9c3e8092f2b6e801d21a","slug":"fir-against-five-people-including-a-couple-who-executed-a-deed-without-paying-any-money-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-147544-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बिना रुपये दिए बैनामा की दंपती समेत पांच पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बिना रुपये दिए बैनामा की दंपती समेत पांच पर प्राथमिकी
विज्ञापन
फतेहपुर। मां से बेटी ने साजिश रचकर डेढ़ करोड़ की संपत्ति का बिना रुपये दिए बैनामा करा लिया। बहू ने मामले में कोर्ट के जरिये नंद समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के शहबाजपुर निवासी दिलीप की पत्नी श्रीवती ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि ससुर श्रीपाल की 2019 मौत हो गई थी। मौत के बाद रारा मंगतपुर निवासी नंद शकुंतला देवी पति राजकुमार संग ससुर की संपत्ति हड़पने की साजिश रची। सास रामरानी के निरक्षर होने का फायदा उठाकर 16 नवंबर 2019 को नंदोई राजकुमार ने पुत्र शिवसागर के नाम पर सास से भूमि का बैनामा करा लिया।
इसमें 10 लाख रुपये का चेक देना दिखाया। सास के खाते में रुपये नहीं हैं। बैनामे में गवाह छेदीलाल और जनार्दन हैं। तीन दिसंबर को शकुंतला देवी, राजकुमार, शिवसागर, छेदीलाल ट्रैक्टर लेकर खेत जोतने पहुंचे।
विज्ञापन
विरोध पर राजकुमार ने तमंचा दिखाकर गाली-गलौज की। पुलिस के कार्रवाई न करने पर कोर्ट की शरण ली। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है।