फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   FIR against clinic operator over death of mother and child

Fatehpur News: जच्चा-बच्चा की मौत पर क्लीनिक संचालक पर प्राथमिकी

Thu, 28 May 2026 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
FIR against clinic operator over death of mother and child
धाता। कस्बे के समीप भूला मोड़ स्थित एक क्लीनिक में जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। डिप्टी सीएमओ डॉ. पीके सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने नर्सिंग होम को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के भूला मोड़ पर करीब छह माह से मदर्स क्लीनिक के नाम से अस्पताल संचालित हो रहा था। 24 मई की रात केटमई निवासी रंजीत प्रजापति पत्नी सविता देवी (22) को प्रसव पीड़ा होने पर यहां भर्ती कराए थे। 25 मई की दोपहर सविता देवी ने बच्ची को जन्म दिया लेकिन कुछ देर बाद नवजात की मौत हो गई। परिजन बच्ची के शव के अंतिम संस्कार के लिए चले गए।
विज्ञापन

आरोप है कि तीमारदारों की गैरमौजूदगी में क्लीनिक स्टाफ ने जच्चा की देखभाल नहीं की। इससे उसकी भी मौत हो गई। नवजात का अंतिम संस्कार कर लौटे परिजन ने सविता देवी को मृत देख अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान क्लीनिक संचालक स्टाफ के साथ भाग गया। पुलिस ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. इश्तियाक अहमद को मामले से अवगत कराया। इसके बाद प्रभारी डिप्टी सीएमओ डॉ. पीके सिंह और धाता सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेंद्र सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निरीक्षण के बाद क्लीनिक को सील कर संचालक के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed