फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   FIR against BJP leader for obtaining arms license by concealing facts

Fatehpur News: तथ्य छिपाकर शस्त्र लाइसेंस लेने में भाजपा नेता पर प्राथमिकी

Thu, 09 Apr 2026 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
FIR against BJP leader for obtaining arms license by concealing facts
फोटो 13- प्रकाश चंद्र गुप्ता
विज्ञापन

आरोपी चक इटौली वर्तमान प्रधान के पति व पूर्व में भी दो बार रह चुके प्रधान

संवाद न्यूज़ एजेंसी
फतेहपुर। आपराधिक इतिहास छिपाकर कूटरचित दस्तावेजों से दो शस्त्र लाइसेंस बनवाने के आरोप में भाजपा नेता प्रकाश चंद्र गुप्ता के खिलाफ एसपी के आदेश पर मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। प्रकाश चंद्र चक इटौली प्रधान संतोषी देवी के पति व दो बार पूर्व में प्रधान भी रह चुके हैं।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के चक इटौली निवासी संगम तिवारी ने डीएम से 11 नवंबर को शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि गांव के पूर्व प्रधान प्रकाश चंद्र गुप्ता ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर राइफल और पिस्टल का शस्त्र लाइसेंस बनवाया है। राइफल का लाइसेंस 2004 में लिया। शस्त्र लाइसेंस के लिए हलफनामा दिया था कि उनके खिलाफ पूर्व में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं है जबकि 2000 व 2003 में मुकदमे दर्ज हुए थे।
विज्ञापन

इसके बाद 2020 में पिस्टल का लाइसेंस लिया। इस दौरान 2012 व 2016 में पूर्व प्रधान के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हुए थे। पिस्टल का लाइसेंस भी आपराधिक इतिहास छिपाकर लिया। सारे मामलों में आरोप पत्र भी लग चुका है। जिलाधिकारी ने जांच सीओ जाफरगंज को दी थी। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि एसपी के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed