फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fine of 17.30 lakh imposed on insurance company

Fatehpur News: बीमा कंपनी पर 17.30 लाख रुपये का जुर्माना

Fri, 24 Jul 2026 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Fine of 17.30 lakh imposed on insurance company
फतेहपुर। उपभोक्ता आयोग ने बीमा कंपनी पर 17.30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। आयोग के अध्यक्ष राम नरेश मौर्या और सदस्य पदमिनी आनंद ने दो माह के अंदर वादी को बीमा क्लेम की धनराशि देने का आदेश दिया है। इसमें बीमा क्लेम के 15 लाख रुपये, ब्याज के एक लाख 80 हजार रुपये और परिवाद व्यय के 50 हजार रुपये शामिल हैं।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बा निवासी सुमन देवी ने आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी कि पति राकेश कुमार ने बाइक का बीमा 16 जुलाई 2021 को एक वर्ष के लिए कराया था। न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी ने बाइक स्वामी और चालक का 15 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा किया था।
विज्ञापन

23 जून 2022 को फतेहपुर से लौटते समय शाह कस्बे के पास ट्रक की टक्कर से राकेश कुमार की मौत हो गई थी। सुमन देवी ने 17 अगस्त को बीमा कंपनी में दुर्घटना बीमा क्लेम के लिए आवेदन किया। कंपनी ने नामिनी में दिवंगत के पिता राम प्रसाद का नाम दर्ज होने की बात कही। राम प्रसाद की हादसे से करीब 22 वर्ष पहले मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामिनी में नाम दर्ज नहीं होने का हवाला देकर कंपनी ने बीमा क्लेम देने से मना कर दिया। सुनवाई नहीं होने पर सुमन देवी ने 28 मई 2024 को उपभोक्ता आयोग में वाद दायर किया। आयोग ने वाद दायर करने की तिथि से बीमा क्लेम की 15 लाख रुपये धनराशि पर छह प्रतिशत वार्षिक ब्याज और 50 हजार रुपये परिवाद व्यय दो माह के अंदर देने का आदेश बीमा कंपनी को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed