Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fine-grain paddy is selling at double the price of coarse-grain paddy.

Fatehpur News: मोटे के मुकाबले दोगुने दाम पर बिक रहा पतला धान

Sun, 08 Nov 2026 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Fine-grain paddy is selling at double the price of coarse-grain paddy.
फोटो-25- फतेहपुर:- थरियांव में एक खेत में रखा धान। संवाद
थरियांव/धाता (फतेहपुर)। धान की खरीद शुरू होते ही बाजार में मोटे धान के मुकाबले पतला धान करीब दोगुने दाम पर बिक रहा है। बेहतर कीमत मिलने से किसानों का रुझान पतली प्रजातियों की ओर बढ़ रहा है। किसानों का कहना है कि मोटे धान के कम दाम से लागत निकालना मुश्किल हो रहा है, जबकि पतले धान की बिक्री से बेहतर आमदनी हो रही है।
विज्ञापन

थरियांव क्षेत्र में ताज धान का भाव गांवों में 33 रुपये और मंडियों में 37 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। आरएस-10 धान 32 से 36 रुपये और शरबती 33 से 37 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। वहीं मोटे धान की कीमत गांवों में 17 रुपये और मंडियों में करीब 19 रुपये प्रति किलो है।
विज्ञापन

धाता क्षेत्र में भी पतले धान का भाव 3000 से 3500 रुपये प्रति क्विंटल तक मिल रहा है। मोटा धान 1600 से 1750 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है। किसान यूनियन के रबी सिंह, महेश फौजी और अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मोटे धान की खेती में खाद, पानी, जुताई, मजदूरी और दवाओं पर काफी खर्च करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद किसानों को उचित कीमत नहीं मिल रही है। दूसरी ओर पतले धान के अच्छे भाव से कुछ बेहतर आमदनी हो रही है। उनका कहना है कि पतली प्रजातियों की खेती में पानी और खाद की जरूरत भी अपेक्षाकृत कम पड़ती है। ऐसे में किसान अगले साल पतले धान का रकबा बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं।



सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बेचने में परेशानी
किसानों ने सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की बिक्री में आ रही दिक्कतों को भी उठाया। उनका कहना है कि ऑनलाइन पंजीकरण और टोकन व्यवस्था के तहत एक बीघा जमीन पर केवल पांच क्विंटल धान बेचने का टोकन मिल रहा है। इससे पूरी उपज सरकारी केंद्रों पर नहीं बिक पाती और शेष धान गांवों में व्यापारियों को कम कीमत पर बेचना पड़ता है। किसानों ने क्रय केंद्रों पर खरीद की सीमा बढ़ाने की मांग की है, ताकि उन्हें उपज का उचित मूल्य मिल सके और व्यापारियों पर निर्भरता कम हो।

फोटो-25- फतेहपुर:- थरियांव में एक खेत में रखा धान। संवाद

फोटो-25- फतेहपुर:- थरियांव में एक खेत में रखा धान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed