{"_id":"681e504bf3199b9c6d0ec58d","slug":"fighting-with-weapons-due-to-rivalry-in-pradhani-election-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-133608-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: प्रधानी चुनाव की रंजिश में असलहे तानकर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: प्रधानी चुनाव की रंजिश में असलहे तानकर मारपीट
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रधानी चुनाव की रंजिश में असलहे तानकर पूर्व प्रधान के देवर के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना क्षेत्र के बरौहा गांव निवासी राजू सिंह ने बताया कि पूर्व भाभी प्रधान थीं। वे प्रतिनिधि में रूप काम देखते थे। गांव के दलबीर सिंह व उनके भतीजों अवनीश सिंह उर्फ छोटू सिंह व आशीष सिंह सगे भाई हैं। इनके घर में भी पूर्व में प्रधानी थी। प्रधानी चुनाव की पुरानी रंजिश चली आ रही है। वे रविवार रात सलेमपुर गांव से घर आ रहे थे।
गांव किनारे ही दलबीर सिंह, अवनीश सिंह, रिंकू और आशीष ने रास्ते में उसे रोक लिया। लाइसेंसी रायफल व बंदूक तानकर गाली गलौज जी। विरोध पर असलहे तानकर मारपीट की। शोर सुनकर ग्रामीण आ गए। तीनों जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है।