फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fighting between two parties in land dispute, allegations of aerial firing

Fatehpur News: जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, हवाई फायरिंग का आरोप

Wed, 20 Dec 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Wed, 20 Dec 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Fighting between two parties in land dispute, allegations of aerial firing
फतेहपुर। शहर में जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। पहले पक्ष ने दूसरे पर छेड़छाड़ और हवाई फायरिंग करने का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन




कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने बताया कि घर के बगल में उनकी पुश्तैनी जमीन पर मंदिर बना है। सोमवार सुबह वह मंदिर से पूजा कर के लौट रही थी। पड़ोस में रहने वाले प्रदीप कुमार मिश्रा, राजेन्द्र कुमार मिश्रा, देव नरायन तिवारी और करीब तीन अज्ञात लोग वहां पहुंचे। आरोप लगाया कि वह लोग उनकी जमीन पर अवैध कब्जा करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और धक्का-मुक्की कर उनसे छेड़छाड़ की। इसके बाद प्रदीप ने अवैध तमंचे से हवाई फायर किया। फायरिंग और गालीगलौज से लोग इकट्ठा हो गए तो आरोपी जान से मारने की धमकी दे कर फरार हो गए।
विज्ञापन


वहीं, दूसरे पक्ष से प्रदीप मिश्रा ने बताया कि सोमवार सुबह वह घर पर थे। पुरानी रंजिश को लेकर राम खेलावन उर्फ खेल्ला, उसके बेटे केतन, ओम शरण और एक महिला उनके घर में घुस आई। वह लोग हाथों में अवैध असलहे लेकर आए और मारपीट की। आरोपियों ने उन्हें और उनके परिजनों को तमंचे की बट से पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। इंस्पेक्टर एसबी सिंह ने बताया कि जमीन के विवाद का मामला है। हवाई फायरिंग की जांच की जा रही है। दोेनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed