फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fight between two groups of eunuchs, commotion in the police station

Fatehpur News: किन्नरों के दो गुटों में मारपीट, थाने में हंगामा

Wed, 05 Feb 2025 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Fight between two groups of eunuchs, commotion in the police station
थरियांव। सीमा विवाद में किन्नरों के मंगलवार सुबह दो गुट भिड़ गए। एक गुट ने रास्ता रोककर लाठी डंडों व लात घूंसों से पीटकर नकदी व गहने छीनने का आरोप लगाया। पुलिस ने घायल पक्ष का मेडिकल परीक्षण कराया, लेकिन लूट के आरोप की रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया। रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर पूरे दिन थाने में किन्नर बैठे रहे। थाने में घुसकर ताली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। करीब रात आठ बजे तक आसपास के जिलों के किन्नरों की भीड़ थाने में इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर निवासी इकबाल बाई किन्नर गुट की फूलन बाई अपने साथी किन्नर चंदा देवी, अंजली, ढोलक मास्टर भगत भास्कर, चालक फैयाज के साथ बहरामपुर रेलवे पुल के नीचे मैरिज हाल से बधाई नेग लेकर लौट रहे थे। आरोप है कि बहरामपुर रेलवे ओवरब्रिज पर दूसरे गुट के किन्नरों ने उनकी बोलेरो के आगे अपनी तीन गाड़ियां लगा दीं। गाड़ी रुकवाकर लाठी डंडों से पीटकर 25 हजार नकदी, गहने छीन लिए। एक पखवारे पहले भी मैरिज हाल में मारपीट हुई थी।
विज्ञापन

फूलन बाई गुट थाने पहुंचा। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। दोपहर बाद कार्रवाई नहीं होने पर परिसर में ही धरना देकर बैठ गए। शहर से किन्नरों के उस्ताद इकबाल बाई व अन्य शाम होने पर पहुंचे। थाना कार्यालय में हंगामा हुआ। करीब रात आठ थानाध्यक्ष पहुंचे। पक्षों के बीच बातचीत शुरू हुई। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया लूटपाट का आरोप निराधार है। सीमा विवाद को लेकर मारपीट हुई है। मेडिकल परीक्षण कराया गया है। थाना में माहौल बिगाड़ने पर कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed