{"_id":"7af7610538f95bce361019003e371491","slug":"fifty-per-cent-of-farmers-in-surrounding-compensation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजे की आस में पचास फीसदी किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजे की आस में पचास फीसदी किसान
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sun, 19 Apr 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों के मुआवजे को शासन ने 18 करोड़ एक लाख 80 हजार रुपये की धनराशि आपदा राहत कोष से दी है।
विज्ञापन
50 फीसदी से अधिक नुकसान वाले किसानों को मुआवजा दिया जा रहा है। करीब महीने भर से किसानों को राहत राशि वितरित की जा रही है, पर अभी तक 50 फीसदी गांवों के किसानों को मुआवजे की राशि नहीं मिली है।
जिले में 1516 राजस्व ग्राम हैं। यहां के करीब ढाई लाख लोग खेती बाड़ी कर गुजारा करते हैं। बेमौसम की बारिश और ओलावृष्टि से रबी की फसलों में भारी नुकसान हुआ है। जिन किसानों की 50 फीसदी से अधिक फसलें क्षतिग्रस्त हुई हैं, उनको शासन की ओर से राहत राशि दी जा रही है।
शासन ने पहले चरण में 91 लाख रुपये, दूसरे चरण में दो करोड़ 92 लाख 66 हजार रुपये, तीसरे चरण में आठ करोड़ पांच लाख 40 हजार रुपये और चौथे चरण में छह करोड़ 12 लाख 74 हजार रुपये मुआवजे की धनराशि दी है।
जिला प्रशासन ने नुकसान के अनुसार तीनों तहसीलों में धनराशि भेजी है पर अभी तक हंसवा विकास खंड के एकारी, थरियांव, बहरामपुर, टेक्सारी बुजुर्ग, मलांव, खरसोला गांव में एक भी किसानों को राहत राशि नहीं मिली है।
इसके अलावा भिटौरा विकास खंड के चीत, चौहट्टा, मकनपुर, हैबतपुर, लतीफपुर, पिलखिनी, औढे़रा, गनपतपुर, मकनपुर, मोहद्दीपुर और तेलियानी विकास खंड के मवइया, जमालपुर, कसेरुवा, बहलोलपुर, लक्ष्मणपुर अम्भैया विजईपुर विकास खंड क्षेत्र के रारी, रघुराजपुर, चंदापुर, गिरधरपुर समेत जिले के 50 फीसदी गांव के किसानों को चेक नहीं मिली हैं।