{"_id":"9a755e1a1273529e1c4ab959b88602e5","slug":"fiesta-try-to-disrupt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्व में खलल डालने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्व में खलल डालने की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Sun, 06 Sep 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन्माष्टमी पर चौक स्थित सात सखी शिव
विज्ञापन
मंदिर में सागर बाबा पुजारी व अन्य भक्त जब पहुंचे तो वहां परिसर में मांस
के टुकड़े व अंडों के छिलके देख भड़क उठे। सूचना पर बजरंगदल, विश्व हिंदू
परिषद व भाजपा के सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित लोगों का
हुजूम मोहित गुप्ता, रूपेश अवस्थी, शेखर, शिवेम, राहुल तिवारी, मुकेश ओमर,
लाल सिंह, दीपक के नेतृत्व में तहरीर लेकर थाने पहुंच गया। कस्बे के
बिगड़ते माहौल व बढ़ती भीड़ के आक्रोश को भांपकर कस्बा इंचार्ज बीएल सरोज
घटना स्थल मंदिर परिसर में पुलिस फोर्स लेकर पहुंच गए। थानाध्यक्ष पीके
सिंह के क्राइम मीटिंग से लौटने के बाद रिपोर्ट दर्जकर अराजकतत्वों का पता
लगाकर उनको जेल भेजा जाएगा।
शरारती तत्वों को भेजे जेल, नहीं तो आंदोलन
शिव मंदिर में अराजकतत्वों द्वारा मांस के टुकड़े फेंकने से आक्रोश है। हिंदू नेताओं ने 24 घंटे में आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। जहानाबाद जिला संयोजक अनीस उत्तम के नेतृत्व में थाने का घेराव किया गया। कार्रवाई न होने पर जहानाबाद समेत पूरे जिले में आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान लाल सिंह तोमर, इंद्र पाल, विजय यादव, रामजी मिश्रा, बब्लू पाल आदि रहे। उधर बजरंगदल के प्रांत संयोजक वीरेंद्र पांडेय ने कहा कि पुलिस प्रशासन अतिशीघ्र यदि अराजकतत्वों को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजती तो आंदोलन होगा।