{"_id":"57d8523b4f1c1b902cd487fb","slug":"fever-minister-cmo-also-bound","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार ने मंत्री, सीएमओ को भी जकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार ने मंत्री, सीएमओ को भी जकड़ा
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Wed, 14 Sep 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
रीजेंसी अस्पताल में भर्ती केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर जिले पर कहर बरपाए वायरल फीवर ने केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विनय कुमार पांडेय को भी जकड़ लिया है। हालत बिगड़ने पर साध्वी को कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री को दो दिन से बुखार आ रहा था। वह रविवार शाम जिले में आईं तो हल्का बुखार था। इसके बाद भी उन्होंने कार्यकर्ताओं को पूरा वक्त दिया। उनके अस्वस्थ होने की जानकारी मिलने पर सीएमओ डॉ. विनय कुमार पांडेय ने टीम के साथ पहुंच कर प्राथमिक उपचार किया था। मंगलवार को हालत बिगड़ने पर भाजपा नेताओं ने उनको रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
भाजपा के जिला मंत्री शिव प्रताप सिंह ने बताया कि उन्हें वायरल फीवर है। उनका बुखार 105 डिग्री फैरेनहाइट तक पहुंच गया था। डेंगू व चिकनगुनिया की आशंका में ब्लड सैंपल लिया गया, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। इस बीच दिल्ली से बड़े नेता फोन पर उनका हालचाल लेते रहे। स्थानीय भाजपा नेता देर रात तक अस्पताल में जमे रहे।
विज्ञापन
दूसरी ओर मंगलवार को सीएमओ डॉ. विनय कुमार पांडेय भी वायरल फीवर की चपेट में आ गए। उन्हें सर्दी जुकाम की शिकायत है। सीएमओ ने बताया कि रात में आराम नहीं मिलता है तो ब्लड की जांच कराएंगे। गौरतलब है कि जिले में दो महीने के अंदर पांच लोगों की डेंगू से व 28 लोगों की मौत बुखार व डायरिया से हो चुकी है।