फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   FEVER,fatehpur news

बुखार और सांस लेने की तकलीफ से छह की मौत

Sat, 24 Apr 2021 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
FEVER,fatehpur news
फतेहपुर। कोविड संक्रमण और तेज बुखार के चलते सांस लेने में हो रही दिक्कत से मरीजों की मौत का सिलसिला जारी है। सप्ताहभर के अंदर खागा तहसील के एक गांव में चार लोगों ने बुखार से दम तोड़ दिया। जबकि दो लोगों की मौत शनिवार को हुई। हादसों से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

गाजीपुर प्रतिनिधि के अनुसार, गाजीपुर कस्बे के खेसहन रोड निवासी पिंटू (50) को दो दिन पहले बुखार आया था। उसने खून की जांच कराई तो मलेरिया व टायफायड की पुष्टि हुई। परिजन उसका इलाज करा रहे थे। शनिवार की सुबह अचानक उसकी तबियत ज्यादा बिगड़ी तो उसे अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। इसी क्रम में खागा कस्बे के जीटी रोड निवासी मनोज गुप्ता (42) की प्रयागराज के एक अस्पताल में शनिवार को मौत हो गई।
विज्ञापन

वह पिछले तीन दिन से बुखार से पीड़ित चल रहे थे। इसी क्रम में धाता ब्लाक के पौली गांव में सप्ताहभर के अंदर दो महिलाओं सहित चार लोगों की बुखार से मौत हो चुकी है। यहां के रहने वाले जाकिर अहमद ने बताया कि बुखार के कारण हमीद (65), असरान अहमद (55), रेहाना बानो (50) व कय्यूम की 75 वर्षीय मां का निधन हो चुका है। इसके साथ ही हर घर में लोग बुखार व जुकाम से पीड़ित हैं। बुखार से पीड़ित मरीजों को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुखार से शिक्षक की मौत
जाफरगंज थानाक्षेत्र के जाफरगंज कस्बा निवासी गया प्रसाद पांडेय (59) खजुआ विकास खंड के प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय रणमस्तपुर में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात थे। पिछले कुछ दिनों से वह बुखार से पीड़ित थे। स्थानीय स्तर पर ही परिजन उनका इलाज करा रहे थे। शुक्रवार की दोपहर उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई तो परिजन उन्हें लेकर एक निजी अस्पताल गए। उन्हें फतेहपुर रेफर किया गया। परिजन उन्हें फतेहपुर के एक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्हें मृत बताया गया। यह सुनकर परिजन बिलख पड़े। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed