फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fetching water from a tanker stationed 500 meters away is a necessity.

Fatehpur News: 500 मीटर दूर खड़े टैंकर से पानी लाना मजबूरी

Mon, 01 Jun 2026 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Fetching water from a tanker stationed 500 meters away is a necessity.
औंग। गोधरौली गांव में पेयजल का गंभीर संकट गहरा गया है। एनजीटी के आदेश के बाद गांव के सभी हैंडपंप और सबमर्सिबल बंद कर दिए गए हैं। भूजल में हानिकारक तत्व मिलने के कारण यह कदम उठाया गया है। ग्रामीणों को अब 500 से 700 मीटर दूर खड़े टैंकरों से पानी लाना पड़ रहा है। गांव में टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जा रही है, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। संकरी गलियों के कारण टैंकर घरों तक नहीं पहुंच पाते हैं। हैंडपंपों से हरा पानी निकल रहा है। इससे मवेशी भी प्यास से बेहाल हैं।
विज्ञापन

गांव के शिवगोपाल ने बताया कि वह कानपुर में नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी और बच्चे गांव में रहते हैं। सप्ताह में दो दिन उन्हें कानपुर से गोधरौली आना पड़ता है। यह उन्हें परिवार के लिए पानी लाने के लिए करना पड़ता है। उनका परिवार इतनी दूर से पानी लाने में असमर्थ है।
विज्ञापन

गांव की गीता देवी ने बताया कि पूरे गांव के लिए सिर्फ एक टैंकर पानी की आपूर्ति हो रही है, जिससे लोगों को जरूरत का पानी नहीं मिल पा रहा है। पानी के लिए लंबी लाइन लगती हैं। कुछ ही देर में टैंकर खाली हो जाता है। आबादी के हिसाब से टैंकरों की संख्या कम है। ग्रामीणों ने टैंकरों की संख्या बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक मलवां के बीडीओ कमलेश बहादुर सिंह ने बताया कि पेयजल आपूर्ति को लेकर प्रशासन गंभीर है। ब्लॉक से पानी के चार टैंकर लगे हैं। एनटीजी के भी पांच टैंकर लगे हुए हैं। संकरी गलियों में पाइप जरिए जलापूर्ति का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed