Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Festive crowds lead to traffic jams from towns to cities; vehicles crawl through marketplaces.

Fatehpur News: त्योहार की भीड़ से कस्बों से शहर तक जाम, बाजारों में रेंगते रहे वाहन

Sun, 08 Nov 2026 07:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
Festive crowds lead to traffic jams from towns to cities; vehicles crawl through marketplaces.
फोटो-01-फतेहपुर: शहर के पटेल नगर से आईटीआई मार्ग पर जाम में फंसे वाहन। संवाद
फतेहपुर। दिवाली के दिन रविवार को कस्बों से लेकर शहर तक जाम की स्थिति बनी रही। ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों के खरीदारी के लिए पहुंचने से बाजारों में भीड़ का दबाव बढ़ गया। भीड़ के आगे जाम से निपटने के लिए पुलिस की तैयारियां नाकाफी साबित हुईं। शहर में आठ स्थानों पर रूट डायवर्जन और वन-वे व्यवस्था लागू करने के बावजूद जगह-जगह जाम लगा रहा।
विज्ञापन

जिले के प्रमुख बाजार चौक में सुबह से ही ग्रामीण और शहरी खरीदारों की भीड़ जुटने लगी। इस दौरान पुलिस पिकेट की कमजोर व्यवस्था के चलते ई-रिक्शे और बाइकें बाजार में प्रवेश कर गईं। इससे लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। ललिता गैस एजेंसी से चौक चौराहा मार्ग तक वाहन रेंगते रहे। वहीं, चौक से कोतवाली तक खरीदारों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन

शहर के वर्मा तिराहे से चौक और बाकरगंज से चौक तक भी जाम के हालात बने रहे। इसकी प्रमुख वजह फुटपाथ पर लगी लाई, गट्टा, पट्टी, पोहा, झाड़ू, मिट्टी के दीपक और जगह-जगह सजी सब्जियों की दुकानें रहीं। इन दुकानों के कारण आधी से अधिक सड़क पर अतिक्रमण हो गया। बची हुई सड़क पर बाइक और ई-रिक्शों की आवाजाही से पैदल खरीदारों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौक के किराना व्यवसायी सत्यभगवान गुप्ता ने बताया कि त्योहार पर बाजार में भीड़ होना स्वाभाविक है, लेकिन जाम की बड़ी वजह पक्की दुकानों के दुकानदार हैं। वे अपनी दुकानों के सामने फुटपाथ पर दूसरी दुकानें लगवाते हैं। इससे सड़क संकरी हो जाती है और जाम की स्थिति बनती है। यही हाल बहुआ, ललौली, धाता, खागा, हथगाम, बिंदकी, जहानाबाद और अमौली में भी देखने को मिला।
सीओ बृजमोहन राय ने बताया कि पुलिसकर्मियों को बाइक और अन्य वाहनों को बाजार में प्रवेश न देने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि स्थानीय लोगों को अपने वाहन ले जाने की अनुमति देना मजबूरी है। इसी वजह से कुछ परेशानी आ रही है।




इन स्थानों पर पुलिस बैरिकेडिंग
चौक बाजार में वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए पुलिस ने चार स्थानों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की है। इनमें वर्मा चौराहा से चौक रोड, पत्थरकटा चौराहा से चौक रोड, बाकरगंज से चौक रोड और आर्यसमाज भवन से चौक रोड शामिल हैं। इसके अलावा बाजार में बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवानों की तैनाती की गई है।

फोटो-01-फतेहपुर: शहर के पटेल नगर से आईटीआई मार्ग पर जाम में फंसे वाहन। संवाद

फोटो-01-फतेहपुर: शहर के पटेल नगर से आईटीआई मार्ग पर जाम में फंसे वाहन। संवाद

फोटो-01-फतेहपुर: शहर के पटेल नगर से आईटीआई मार्ग पर जाम में फंसे वाहन। संवाद

फोटो-01-फतेहपुर: शहर के पटेल नगर से आईटीआई मार्ग पर जाम में फंसे वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed