{"_id":"694ae400054ccfc395085e14","slug":"female-leaders-were-treated-like-dacoits-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-146107-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: महिला प्रधान से डकैतों की तरह किया गया व्यवहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: महिला प्रधान से डकैतों की तरह किया गया व्यवहार
विज्ञापन
फतेहपुर। ब्राह्मण महिला प्रधान के साथ पुलिस की कार्रवाई से समाज अपमानित हुआ है। सोते समय घरेलू कपड़ों में प्रधान को पुलिस उठा ले गई। महिला से डकैतों की तरह व्यवहार किया गया। यह बात ब्राह्मण चेतना मंच ने पत्रकार वार्ता में कही है। इसका ब्राह्मण समाज विरोध करता है। इसका परिणाम आगे आने वाले चुनाव में सामने आएगा।
सरकंडी ग्रामसभा में घोटाले की चल रही जांच में पुलिस प्रधान पुष्पा देवी का नाम 20 दिसंबर को प्रकाश में लाई थी और इसी रात तीन बजे घर में दबिश देकर गिरफ्तार किया था। कोर्ट के आदेश पर घोटाले के आरोप में पुष्पा देवी और प्राथमिकी में शामिल जेई नरेंद्र गुप्ता को जेल भेजा गया।
इस मामले को लेकर एक ओर से सियासत गर्म हुई है। वहीं ब्राह्मण चेतना मंच भी आगे आया है। बाकरगंज स्थित कार्यालय में मंच के संरक्षक राजेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि पुलिस ने ब्राह्मण महिला प्रधान के साथ डकैतों जैसा व्यवहार किया है। कपड़े तक नहीं बदलने दिए। इस तरह से महिला की गिरफ्तारी कर समाज को अपमानित करने का काम किया है। वह प्रशासन के साथ मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को ज्ञापन देकर पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। समाज को आपस में लड़ाने की राजनीतिक साजिश हुई है। इसमें कुछ माननीयों का हाथ है। यहां पर नगर अध्यक्ष ब्रज किशोर शुक्ला, संजय तिवारी, शिवाकांत दीक्षित भी मौजूद रहे।