फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fear of kidnapping of Class X student for religious conversion

Fatehpur News: धर्मपरिवर्तन के लिए दसवीं की छात्रा के अपहरण की आशंका

Mon, 06 Mar 2023 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 06 Mar 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Fear of kidnapping of Class X student for religious conversion
जाफरगंज। हाईस्कूल की छात्रा को एक मुस्लिम युवक अपहरण कर ले गया। छात्रा के पिता ने धर्म परिवर्तन और निकाह के इरादे से अपहरण किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

जाफरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी कक्षा 10 की छात्र है। वह तीन मार्च को गृह विज्ञान की परीक्षा देने कसियापुर इंटर कॉलेज गई थी। परीक्षा सवा 11 बजे छूटी थी। इसके बाद कई घंटे तक वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन चालू की। खोजबीन के दौरान बेटी की साइकिल स्कूल से कुछ दूर पर खड़ी मिली। उसके घर के आसपास बहादुरपुर निवासी आदिल अक्सर चक्कर काटता था। छानबीन में पता लगा कि आदिल बेटी का बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि आदिल गांव में रहता है। उसके परिवार के लोग मुंबई में रहते हैं। पहले भी गांव और आसपास की कई हिंदू लड़कियों को बहादुरपुर गांव के कई युवक अगवा कर मुंबई ले जा चुके हैं। आरोप लगाया कि वहां लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराने के बाद निकाह कर लेते हैं। कुछ दिनों तक पास रखते हैं, इसके बाद मुंबई से विदेश भेज देते हैं। प्रभारी निरीक्षक जयचंद्र भारती ने बताया कि अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर छात्रा की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed