{"_id":"50d01ba465fef89b17357453c2084b67","slug":"fault-in-transformer-more-than-hundred-houses-are-in-dark-outrage-in-public-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर फुंका, डेढ़ सौ घरों में अंधेरा, पनपा आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर फुंका, डेढ़ सौ घरों में अंधेरा, पनपा आक्रोश
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Mon, 19 Jan 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
बीते चौबीस घंटे में अलग अलग स्थानों में ट्रांसफार्मर जल जाने से बिजली संकट गहरा गया है। मुराइनटोला में दो और शांतीनगर में एक ट्रांसफार्मर फुंक जाने से लगभग डेढ़ सौ घरों की बत्ती गुल हो गई है। बिजली विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर न बदले जाने से पानी का संकट भी गहरा गया है। इससे उपभोक्ताओं को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
मुराइनटोला विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत पुलिस चौकी के सामने लगा ढाई सौ केवीए का ट्रांसफार्मर दो दिन पहले जल गया था।
इसी प्रकार जैदून गंदा नाला के पास चार सौ केवीए का दूसरा ट्रांसफार्मर शनिवार को जल गया था जो दूसरे दिन भी नहीं बदला गया। ट्रांसफार्मर जलने से मुराइनटोला, पनी, जैदून, महाजरी आदि इलाकों की बत्ती गुल हो गई है।
विज्ञापन
इसी प्रकार तीसरा ट्रांसफार्मर शांतीनगर उपकेंद्र के अंतर्गत शांतीनगर में फुंका हुआ है। तीनों ट्रांसफार्मरों से करीब डेढ़ घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।
विज्ञापन
जैदून के रहने वाले मोहम्मद इदरीश, राजकुमार सिंह आदि ने बताया कि उपकेंद्र में ट्रांसफार्मर जलने की जानकारी दे दी गई है लेकिन अभी तक समस्या का निराकरण नहीं हुआ।
बिजली गुल होने से पानी का भी संकट है जिससे रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। जेई उपकेंद्र में ट्रांसफार्मर न होने की बात कह रहे हैं।
‘मुराइनटोला में एक ट्रांसफार्मर लगवाया गया है। दूसरे ट्रांसफार्मर की भी व्यवस्था की जा रही है। जेई को अतिशीघ्र ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश दिए हैं। शांतीनगर में भी ट्रांसफार्मर लगवाया जाएगा।’
अधीक्षण अभियंता विद्युत, रत्नेश कुमार।