फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Father stuck in wrong documents in court, arrested

बेटे के बचाने में पिता हुआ गिरफ्तार

Wed, 04 Sep 2019 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Father stuck in wrong documents in court, arrested
फतेहपुर। बेटे को बचाने के लिए गलत दस्तावेज लगाने पर फंसे पिता को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

किशनपुर थाने के इटौलीपुर गांव निवासी राजेश के खिलाफ कोर्ट के सदस्य सुरेश कुमार यादव ने एक माह पहले कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सदस्य का आरोप है कि राजेश ने बेटे राहुल के बचाव में कोर्ट में नाबालिग होने के दस्तावेज दाखिल किए थे। दस्तावेजों की जांच कराई गई। कागजात बरैची गांव के एक स्कूल के निकले। सत्यापित मार्कशीट, टीसी का क्रमांक दूसरे छात्र का निकला। कोर्ट में फर्जी दस्तावेज दाखिल करने की जांच आबूनगर चौकी इंचार्ज महेंद्र वर्मा कर रहे थे। आबूनगर चौकी इंचार्ज महेंद्र वर्मा और कांस्टेबल महबूब ने राजेश को गिरफ्तार किया। एसएसआई डीडी सिंह ने बताया कि आरोपी के बेटे के अपराध की सजा तीन साल की है। पर, उसे बचाने की कोशिश में पिता ने जो हरकत की उसमें दस साल की सजा का प्रावधान है। लिखापढ़ी और पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed