{"_id":"66b7b70ba3b96c83f10caaa4","slug":"father-mother-and-daughter-bloodied-for-demanding-wages-fatehpur-news-c-217-1-fth1002-119420-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: मजदूरी मांगने पर पिता, मां-बेटी को किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: मजदूरी मांगने पर पिता, मां-बेटी को किया लहूलुहान
विज्ञापन
जाफरगंज। थाना क्षेत्र के केवई निवासी शारदा देवी पत्नी मुन्नू निषाद ने पुलिस को तहरीर दिया है। उनका आरोप है कि गांव के ही रहने वाली एक युवती के साथ गोशाला में मजदूरी लेने गई थी। शनिवार दोपहर युवती का पिता घर पहुंचा और अपनी बेटी की मजदूरी मांगने लगा। उसने बताया कि मजदूरी अभी मिली नहीं है। वह मिलते ही दे देगी। इसी बात पर वह गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर लाठी से हमला कर दिया। हमले में बेटी सोनी पति मुन्नू और उसे गंभीर चोट आई। थाना प्रभारी शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। दोनों को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
-- -- -- -- -- -
लड़के से फोन पर बात कर रही युवती को प्रेमी ने पीटा
जाफरगंज। प्रेमी से मिलने पहुंची एक युवती फोन पर अन्य लड़के से बात करने लगी। यह देख प्रेमी ने लात घूंसों से पीटा। मारपीट का फुटेज कैमरे में कैद हुआ है। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती (20) बुलाने पर अपने प्रेमी से मिलने जाफरगंज पहुंची। उसी समय एक अन्य लड़के का फोन आ गया। युवती उससे बात करने लगी। इसका अहसास होते ही प्रेमी बिफर पड़ा और युवती का फोन तोड़कर लात घूसों से पीटा। इसका एक वीडियो सीसीटीवी में कैद हुआ है। थाना प्रभारी शैलेश सिंह ने बताया कि मामले की अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है।