फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Father-in-law snatched jewelry after marrying widowed daughter-in-law

Fatehpur News: विधवा बहू का विवाह कराकर ससुर ने जेवर छीने

Tue, 28 Feb 2023 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Tue, 28 Feb 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Father-in-law snatched jewelry after marrying widowed daughter-in-law
थरियांव। विधवा बहू का प्रेम विवाह कराने के बाद ससुर ने जेवर छीन लिए। विरोध करने पर बहू को ससुर ने पीटा। मामले की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा ने तहरीर देकर बताया कि पति की तीन साल पहले मौत हो गई थी। उसके घर में उधन्नापुर निवासी रिश्तेदार अमर सिंह का आना-जाना था। कुछ दिन पहले अमर सिंह से प्रेम संबंध कायम हो गए। 23 फरवरी की रात अमर सिंह मिलने आया। इसकी जानकारी ससुर को हुई तो उन्होंने उस कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि इसके बाद ससुर ने ग्रामीणों को बुलाने के बाद ताला खोला। चरित्र पर लांछन लगाए तो अमर सिंह शादी के लिए तैयार हो गए। उन्होंने कोर्ट मैरिज कर ली। वह अमर सिंह के साथ उधन्नापुर रहने चली गई। वह अमर के साथ रविवार को दनियालपुर जेवर व कपड़े आदि लेने पहुंची तो ससुर कंधई ने सामान देने से मना कर दिया। विरोध करने पर ससुर ने उसे व अमर को मारा-पीटा। थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed