फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   father and daughter got relief from court

लाश की गलत शिनाख्त करने वाले पिता-पुत्र की जमानत

Fri, 02 Jul 2021 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
father and daughter got relief from court
फतेहपुर। ललौली थाने के कोर्राकनक गांव के बाहर बोरहा नाले में 15 जून को मिली युवती की लाश की गलत शिनाख्त करने वाले पिता-पुत्र को जमानत मिल गई है। जमानत दो दिन पहले मिली है।
विज्ञापन

जहानाबाद के रहने वाले शिवप्रसाद व उनके पुत्र वीरेंद्र कुमार ने 17 जून को एक युवती की लाश की शिनाख्त की थी। शिवप्रसाद ने बताया था कि शव उनकी पुत्री का है जो दो जून से लापता है। उसकी गुमशुदगी तीन जून को जहानाबाद थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस
विज्ञापन

ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें सौंप दिया था। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। दो दिन बाद शिवप्रसाद की बेटी जिंदा मथुरा से बरामद हुई। उसने एक युवक के साथ शादी कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने शिवप्रसाद व उसके पुत्र वीरेंद्र के खिलाफ गलत शिनाख्त करने, किसी व्यक्ति को साजिश के तहत फंसाने के आरोप में जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

29 जून को अपर जनपद सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर एक में जमानत के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई हुई। एडीजे पृथ्वीपाल यादव ने उन्हें जमानत दे दी। कोर्ट में बताया गया कि आरोपियों को मोर्चुरी में शव का केवल थोड़ा सा चेहरा दिखाया था। जो उनकी बेटी जैसा ही लग रहा था। ऐसे में यह गलती हुई है। इसके साथ ही उनके द्वारा न तो किसी को फंसाने के लिए नाम लिया गया है और न ही बयान दिया गया। न ही किसी से पैसा मांगने का कोई साक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed