फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,zip member tried to occupy the plot

जिपं सदस्य ने प्लाट में कब्जे के लिए दरवाजा तोड़ने की कोशिश

Sat, 01 Jan 2022 06:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 06:39 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,zip member tried to occupy the plot
बकेवर। सब्जी मंडी के पास एक प्लाट में शुक्रवार रात कुछ लोग कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। प्लाट का दरवाजा तोड़ते समय पुलिस पहुंच गई। यह देखा कब्जा कर रहे लोग भागने लगे। पुलिस ने भागते समय एक जिला पंचायत सदस्य को पकड़ लिया। इसके बाद पूछताछ करके उसे छोड़ दिया। प्लाट मालिक ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

बकेवर पुलिस रात करीब दो बजे गश्त के दौरान सब्जी मंडी के पास पहुंची। पुलिस ने कुछ लोगों को बकेवर-चौडगरा हाईवे पर एक प्लाट की बाउंड्री पर लगे गेट को तोड़ता देखकर मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस को आता देखकर भगदड़ मच गई। जहानाबाद-चौडगरा की ओर लोग भागे। पुलिस ने शाहजहांपुर के पास एक को पकड़ लिया। उसे थाने लेकर आई, जहां पता चला कि आरोपी जिला पंचायत सदस्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर प्लाट मालिक पुरुषोत्तम तिवारी थाने पहुंचे। उन्होंने प्लाट में कब्जा करने की कोशिश में गेट तोड़ने की तहरीर जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ दी।
आरोप लगाया कि पहले भी कई बार वह प्लाट पर कब्जे की कोशिश कर चुका है। आसपास के दुकानदारों और उनको जान से मारने की धमकी भी देता है। थानाध्यक्ष नीरज सिंह यादव ने बताया की जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ तहरीर मिली है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed