फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Yuva Morcha Mandal General Secretary and partner were beaten up in the middle of the road

युवा मोर्चा मंडल महामंत्री व साथी को बीच सड़क पीटा

Thu, 28 Oct 2021 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Yuva Morcha Mandal General Secretary and partner were beaten up in the middle of the road
खागा। बाइक से घर लौट रहे भाजपा के खखरेरू मंडल युवा मोर्चा के महामंत्री व उसके साथी को खैरई गांव के पास कुछ लड़कों ने रोक लिया और जमकर पीटा। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों कोतवाली पहुंचे व मारपीट की तहरीर दी।
विज्ञापन

खखरेरू थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी राहुल मिश्रा भाजपा युवा मोर्चा खखरेरू मंडल के महामंत्री हैं। उनके साथी पीयूष मिश्रा निवासी हरदासपुर सराफन, खागा में कोचिंग का संचालन करते हैं।
विज्ञापन

दोनों बुधवार शाम बाइक से गांव लौट रहे थे। खैरई गांव के पास पीछे से आए बाइक सवारों के साथ ओवरटेक करने को लेकर उनकी बहस हो गई। बाइक सवार युवक आगे निकल गए और खैरई के पास खड़े हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अपने साथियों को बुला लिया। जब राहुल मिश्रा व पीयूष खैरई गांव के पास पहुंचे तो युवकों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। इसमें राहुल का सिर फट गया।

जबकि पीयूष के हाथ में चोट लगी। दोनों कोतवाली खागा पहुंचे व मारपीट की तहरीर दी। इंस्पेक्टर खागा संतोष शर्मा ने बताया कि झगड़ा हुआ है और घटना की जांच की जा रही है। मारपीट करने वाले लड़कों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed