फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,youths were beaten with belts in the outpost

चौकी में युवकों को बेल्ट से पीटने में प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Sat, 09 Oct 2021 05:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 05:57 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,youths were beaten with belts in the outpost
चौडगरा (फतेहपुर)। वाहन चेकिंग के दौरान भागे युवकों को पकड़ कर चौकी में बेल्ट से पीटने और पैसे लेकर छोड़ने के मामले में एसपी ने चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके साथ ही प्रकरण की जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा कस्बा निवासी पप्पू गुप्ता के घर में कानपुर देहात के सिकंदरा निवासी प्रदीप सिंह और उमाशंकर शुक्ला निवासी महाखेड़ा थाना ललौली किराये पर रहते हैं।
विज्ञापन

वह दोनों मकान मालिक के बेटे हिमांशु की बाइक लेकर गुरुवार को चौडगरा गए थे। जहां वाहन चेकिंग चल रही थी, यह देख युवक बाइक मोड़ कर वापस घर आ गए। उनका पीछा करते हुए पुलिस पहुंची और उन्हें बाइक समेत चौकी ले गई। जहां दोनों युवकों की बेल्ट से जमकर पिटाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर मकान मालिक का लड़का हिमांशु चौकी पहुंचा। उसने बाइक के कागजात दिखाए। इस पर पुलिस ने बाइक का 500 रुपये का चालान काटा और तीन हजार लेकर दोनों युवकों को छोड़ दिया।

पिटाई से घायल दोनों युवकों का वीडियो बनाकर ट्विटर पर डाला गया। पुलिस अधिकारियों से चौडगरा पुलिस की बर्बरता की शिकायत की गई। एसपी राजेश कुमार सिंह ने प्रकरण की जांच के आदेश दिए।
कल्यानपुर थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने जांच के दौरान दोनों पक्षों के समझौते की रिपोर्ट दी। इस दौरान ट्विटर में की गई शिकायत भी डिलीट कराई गई।
एसपी ने मारपीट होने की पुष्टि होने के चलते चौडगरा चौकी प्रभारी सूरज कनौजिया, कोबरा ड्यूटी में तैनात रहे सिपाही अमन और अमित को लाइन हाजिर कर दिया।
एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया मामले में जांच बैठाई गई है। जांच के बाद आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed