{"_id":"61bcdce9810443293c48e382","slug":"fathepur-news-youth-who-came-to-sister-s-wedding-dies-in-road-accident-fatehpur-news-knp6701507148","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन की शादी में आए युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन की शादी में आए युवक की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
मोहम्मद सुफियान की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। बहन की शादी के लिए मुंबई से आए युवक की गुरुवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। उसके पिता ने बेटे की जेब से 25 हजार रुपये गायब करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
गाजीपुर थानाक्षेत्र के शाखा निवासी मोहम्मद सुफियान (18) मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था। उसकी बहन की 20 दिसंबर को शादी है। वह बाइक से गुरुवार शाम शादी के लिए सामान लेने गाजीपुर आया था।
जहां से बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए बेलाहा बाग पंप जा रहा था। पंप के पास अचानक सामने आए साइकिल सवार से बाइक भिड़ गई। हादसे में मोहम्मद सुफियान गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
हादसा देेखकर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सुफियान को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखकर उसे कानपुर रेफर कर दिया।
कानपुर में इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आ गए और थाने में सूचना दी। मृतक का पिता आसिक अली ने बताया कि सुफियान 25 हजार रुपये लेकर सामान लेने गया था।
पुलिस ने मोबाइल सौंपा है। उसके पास से रुपये गायब हैं। रुपये मिलने की बात से इंकार किया है। थानाध्यक्ष नीरज यादव ने बताया कि रुपये का मामला उनके सामने नहीं आया है। मामले की जांच की जाएगी। हादसास्थल पर पहले से भीड़ थी। बाइक सवार का मौके पर हेलमेट नहीं मिला है।