फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Youth killed by attacking with a sharp weapon

युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या

Mon, 11 Oct 2021 06:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Youth killed by attacking with a sharp weapon
रारी गांव में हत्या के बाद घटनास्थल का निरीक्षण करते खागा सीओ जीडी मिश्रा। संवाद - फोटो : FATEHPUR
किशनपुर। रारी गांव स्थित कालिका मैया मंदिर में पुजारी के साथ रहने वाले युवक की रविवार रात धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। मंदिर से थोड़ी दूर तालाब किनारे एक खेत में घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

सुबह जब लोग खेतों पर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने मृतक के एक दोस्त को शंका के आधार पर पकड़ा हैै, जबकि तीन युवक फरार हैं।
थाना क्षेत्र के रारी गांव निवासी मोहित उर्फ गोलू तिवारी चार भाईयों में सबसे छोटा था। वह आठ साल से गांव किनारे बने कालिका माता मंदिर में रह रहा था। यहां रहने वाले मौनी बाबा के साथ वह पूजा-पाठ करता था।
विज्ञापन

उसका काम आरती करना व शंख बजाना था। वह सुबह और शाम अपने घर खाना खाने के लिए जाता था। रविवार रात मोहित घर खाना खाने नहीं पहुंचा। हालांकि इस बात को लेकर परिजन फिक्र मंद नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह छह बजे परिजनों को पता चला कि मोहित की हत्या हो गई है और उसका शव खेत में पड़ा हुआ है। परिजन मौके पर पहुंचे, जहां सिर के पिछले हिस्से में धारदार हथियार से कई प्रहार के निशान मिले।
सीओ खागा जीडी मिश्रा, एसओ किशनपुर आशुतोष सिंह मौके पर पहुंचे और जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने दोपहर में घटनास्थल का मुआयना किया।

मोहित के बड़े भाई ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस घटना को आशनाई से जोड़कर देख रही हैं। एसओ किशनपुर आशुतोष सिंह ने बताया कि शक के आधार पर मृतक के एक दोस्त को हिरासत में लिया गया है और तीन युवकों की तलाश हो रही हैं। पुलिस घटना का जल्द खुलासा कर लेगी।

मोहित उर्फ गोलू की फाइल फोटो। संवाद

मोहित उर्फ गोलू की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : FATEHPUR

घटना के बाद बिलखते गोलू के परिवारीजन। संवाद

घटना के बाद बिलखते गोलू के परिवारीजन। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed