{"_id":"6216304407014a4edb21902c","slug":"fathepur-news-younger-brother-dies-due-to-tractor-collision-elder-injured-fatehpur-news-knp6820855165","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से छोटे भाई की मौत, बड़ा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से छोटे भाई की मौत, बड़ा घायल
विज्ञापन

- जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
जाफरगंज। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मंगलवार रात मोपेड सवार भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में घायल भाइयों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने छोटे भाई को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल बड़े भाई को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थानाक्षेत्र के गढ़ी गांव निवासी कमल किशोर त्रिपाठी (65) मंगलवार को अपने बड़े भाई नारायण त्रिपाठी के साथ मोपेड से बिंदकी नए घर में आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम के लिए गए थे। परिवार के लोग कानपुर में रहते हैं। इसलिए कार्यक्रम के बाद वह लोग कानपुर चले गए। दोनों भाई रात में गांव लौट रहे थे। जाफरगंज थाना क्षेत्र के कटिलिहा मोड़ के पास एक ट्रैक्टर ने उनकी मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायलों को सीएचसी बिंदकी पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने दोनों भाइयों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने घायल कमल किशोर को परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। उनके बड़े भाई नारायण त्रिपाठी को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। मृतक गांव में कृषि कार्य करता था। हादसे की सूचना से मृतक की पत्नी मालती बदहवास हो गई। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।