{"_id":"6172be4edc9c074c43007bad","slug":"fathepur-news-woman-s-condition-deteriorated-due-to-abortion-in-nursing-home-death-fatehpur-news-knp659645655","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंग होम में गर्भपात से महिला की हालत बिगड़ी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सिंग होम में गर्भपात से महिला की हालत बिगड़ी, मौत
विज्ञापन
उर्मिला देवी की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
असोथर। बिना पंजीयन संचालित हो रहे नर्सिंग होम लोगों की जान ले रहे हैं। गुरुवार को ऐसे ही एक नर्सिंग होम में महिला की गर्भपात से हालत बिगड़ गई।
इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने महिला को कानपुर रेफर कर दिया। परिजन महिला को लेकर कानपुर हैलट पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही नर्सिंग होम बंद करके संचालक भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
असोथर थानाक्षेत्र के बनपुरवा निवासी अखिलेश सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी उर्मिला देवी (30) के पेट में चार अक्तूबर को दर्द हुआ था। वह उसे झाल चौराहे पर संचालित एक मेडिकल स्टोर लेकर गया।
जहां मेडिकल स्टोर संचालक ने उसे कस्बे में संचालित अपने रिश्तेदार के नर्सिंग होम में पत्नी को दिखाने की सलाह दी। वह नर्सिंग होम पहुंचा, जहां संचालक ने बताया कि पत्नी के पेट में बच्चा संक्रमित हो गया है, इसलिए गर्भपात करा दें।
विज्ञापन
वह गर्भपात कराने को तैयार हो गया। लापरवाही के चलते गर्भपात के दौरान पत्नी की आंत कट गई। संचालक ने गलती मानकर पत्नी को कानपुर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
जहां ऑपरेशन के लिए रुपये जमा करने की बात पर संचालक भाग निकला। उसने मोबाइल भी बंद कर लिया। रुपये न होने के कारण को पत्नी को जिला महिला अस्पताल लेकर आ गया।
यहां से उसे कानपुर हैलट रेफर किया गया। हैलट में 10 अक्तूबर को पत्नी का ऑपरेशन हुआ। इलाज के दौरान गुरुवार को पत्नी की मौत हो गई। अखिलेश सिंह ने पत्नी की मौत का जिम्मेदार गर्भपात कराने वाले कस्बे का नर्सिंग होम संचालक को ठहराया है।
उधर, सीएमओ डा. राजेंद्र सिंह ने बताया कि नर्सिंग होम में शनिवार को टीम पहुंचेगी और कार्रवाई करेगी। थानाध्यक्ष डीडी सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।

मृतक महिला के रोते बिलखते बच्चे व परिवार के अन्य लोग। संवाद- फोटो : FATEHPUR

इसी मकान में संचालित था नर्सिंग होम। संवाद- फोटो : FATEHPUR