फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Woman's body found in sack found while landing in canal

नहर में तीन बोरे उतराते दिखे एक से महिला का शव मिला

Sun, 24 Oct 2021 07:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Woman's body found in sack found while landing in canal
बसावनपुर गांव के पास नहर में मिले शव की जांच करती पुलिस। संवाद - फोटो : FATEHPUR
हुसैनगंज। नहर में खून लगे तीन बोरे रविवार शाम उतराते दिखने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर जांच को पहुंची। तीनों बोरे बाहर निकाले गए।
विज्ञापन

जिसमें दो में मृत जानवर और तीसरे में एक महिला का शव मिला। महिला का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम किया होने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है।
रविवार को थाना क्षेत्र के बसावनपुर गांव के पास नहर में तीन बोरे उतराते दिखे। चौकीदार हरिश्चंद्र ने पुलिस को तीन बोरों में अलग-अलग शव उतराने की थाने में सूचना दी।
विज्ञापन

तीन शव मिलने की खबर से पुलिस के हाथ पांव फूल गए। तीनों बोरे नहर किनारे आकर लगे थे। दुर्गंध भी फैली हुई थी। थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर मौके पर पहुंचे। चौकीदार से तीनों बोरों को खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक से बकरे, दूसरे में भेड़ और तीसरे में करीब 40 वर्षीय महिला का शव निकला। थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि महिला के शव पर पोस्टमार्टम जैसे चीरे लगे हुए हैं।

पोस्टमार्टम के बाद किसी ने नहर में फेंका होगा। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। जिसके बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed