फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Woman hanged herself after dispute with husband

पति से विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाकर दी जान

Wed, 03 Nov 2021 06:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Woman hanged herself after dispute with husband
फतेहपुर। पति से विवाद के बाद महिला ने मंगलवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

लोहारनगढ़वा मोहल्ला निवासी रामकुमार की तीन साल पहले गांव की रामलली (28) के साथ शादी हुई थी। रामकुमार करीब छह माह पहले मुंबई कमाने चला गया था। रामलली करीब दस माह की बेटी के साथ परिवार से अलग रहती थी।
विज्ञापन

पति ने मंगलवार शाम रामलली को फोन किया था। उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद के बाद महिला ने कमरे में छत के कुंडे से रस्सी के फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची की रोने बिलखने की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले परिवार के लोग पहुंचे। तब घटना का पता लगा। थानाध्यक्ष नीरज यादव ने बताया कि किसी पक्ष ने कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed