{"_id":"618eb4d2afafaf33097ef816","slug":"fathepur-news-woman-crossing-the-road-dies-due-to-vehicle-collision-fatehpur-news-knp663610219","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से सड़क पार कर रही महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से सड़क पार कर रही महिला की मौत
विज्ञापन
फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बजरंगापुर के पास गुरुवार शाम किसी वाहन की चपेट में आने से एक 56 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
उसकी कस्बा के ही नर्सिंग होम में इलाज दौरान मौत हो गई। मृतका के पुत्रों ने डॉक्टर पर नशे में गलत इंजेक्शन लगाने और इससे मां की मौत का आरोप लगाया है।
बजरंगापुर गांव निवासी ठाकुरदीन की पत्नी मुरली देवी गुरुवार शाम करीब चार बजे जंगल से घर आ रही थीं। सड़क पार करते समय किसी वाहन की चपेट में आने से वह घायल हो गई।
परिजनों ने उसे इलाज के लिए एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतका के पुत्र श्याम सिंह व होरीलाल ने बताया कि नर्सिंग होम का डाक्टर नशे में था। उसने इलाज के दौरान मां को गलत इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद मां की मौत हो गई।
विज्ञापन
डॉक्टर ने इलाज से पहले 20 हजार रुपये जमा कराए थे। मां की मौत के बाद 10 हजार रुपये और लेने के बाद शव सौंपा गया। पुत्रों ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद वह डॉक्टर के खिलाफ थाने में तहरीर देंगे। थाना रणजीत बहादुर सिंह ने बताया तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।