फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Vote sought by doing road show

धाता की गलियों में घूमे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

Sat, 19 Feb 2022 07:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 07:08 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Vote sought by doing road show
रोड शो कर खागा प्रत्याशी कृष्णा पासवान के लिए वोट मांगते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह? - फोटो : FATEHPUR
धाता। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शनिवार की शाम खागा प्रत्याशी कृष्णा पासवान के समर्थन में वोट मांगने के लिए धाता पहुंचे। उनका हेलिकाप्टर धाता इंटर कालेज के मैदान में उतरा। इसके बाद उन्होंने एक खुली जीप में बैठकर कस्बे में भ्रमण किया।
विज्ञापन

विधायक कृष्णा पासवान ने उनका हेलीपैड पर स्वागत किया। इसके बाद स्वतंत्रता सेनानी दीप नारायण सिंह चौराहे पर पहुंचे और उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
इसके बाद वह रावण मैदान, पुराना अस्पताल, भीटापर, सुरझानपुर, तिराहा, सिठियापर, नारा रोड, रमपुरवा रोड, आदि मोहल्ले में पहुंचे और भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट की अपील की। दो घंटे भ्रमण के बाद वह वापस लौट गए।
विज्ञापन

उन्होंने गन्ना किसानों के लिए कहा कि उनकी उपज का मूल्य दिलाने के लिए सरकार ने कानून बनाए हैं। सरकार जल्द ही अन्ना जानवरों को लेकर भी सख्त नियम बनाएगी। जिससे किसानों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धाता कुर्मी बाहुल्य क्षेत्र है, जिस वजह से बिरादरी का वोट पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में उन्होंने लामबंद करने का प्रयास किया।। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विवेक सिंह, अनन्त सिंह, लल्लू सिंह, राजेंद्र गर्ग, बिहारी लाल केसरवानी, लल्लू सिंह, देवेश त्रिपाठी, मनोज सिंह, नितिन सिंह, महेंद्र सिंह, मानसिंह और सर्वेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed