फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Uncle slit throat of niece on protest against rape

दुष्कर्म के विरोध में विवाहित भतीजी की चाचा ने गला घोंटकर की हत्या

Tue, 05 Oct 2021 04:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 04:54 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Uncle slit throat of niece on protest against rape
कौडिया गांव में घटना की जांच करती पुलिस। संवाद - फोटो : FATEHPUR
औंग (फतेहपुर)। दुष्कर्म का विरोध करने पर विवाहित भतीजी की मंगलवार को चाचा ने गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी चाचा मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

मृतका के 5 साल के भाई ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया। उस पर दुष्कर्म के प्रयास और हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव निवासी फूलचंद निषाद की बेटी जानकी (22) की शादी एक साल पहले उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र के थरवाखेड़ा गांव निवासी दिनेश से हुई थी।
विज्ञापन

दिनेश इंदौर में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। रक्षाबंधन के मौके पर पत्नी को उसके मायके कौड़िया छोड़कर वह इंदौर चला गया था। परिवार के लोग मंगलवार सुबह फसल की निराई करने चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में जानकी और उसका छोटा भाई रंजीत (5) थे। करीब 10 बजे पड़ोस में रहने वाला चाचा सुभाष घर आया। उसने जानकी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। जिसका विरोध करने पर उसने जानकी के साथ मारपीट की।
यह देखकर रंजीत घर के बाहर निकला और बहन को बचाने के लिए शोर मचाते गांव किनारे मंडी में रहने वाले दादा गुलाब के घर पहुंचा। रंजीत ने दादा गुलाब को बताया कि चाचा उसकी बहन के साथ मारपीट कर रहे हैं।
इस पर गुलाब दौड़कर फूलचंद्र के घर पहुंचा। जहां भतीजी मृत पड़ी थी। उसने खेत में काम करने गए परिजनों को सूचना दी। परिजनों मौके पर पहुंचे और जानकी का शव देखकर उनके होश उड़ गए।
परिजनों ने पुलिस सूचना दी। औंग प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह राजपूत मौके पर पहुंचे। मृतका के गले में चोट के निशान पाए। पुलिस ने चाचा सुभाष को गंगा किनारे से पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी सुभाष से पूछताछ की।

आरोपी ने हत्या करना कबूल किया। मृतका के पिता फूलचंद्र की तहरीर पर पुलिस ने सुभाष के खिलाफ दुष्कर्म के विरोध पर हत्या किए जाने का मुकदमा दर्ज किया है। बिंदकी सीओ योगेंद्र मलिक तथा एसडीएम निधि बंसल भी सूचना पर कौड़िया गांव पहुंचे। वह मृतका के परिजनों से मिले और घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed