फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Two phases of polling that took out heat became cold: Akhilesh

जो कहते थे गर्मी निकाल देंगे, दो चरणों के मेतदान में हो गए ठंडे -अखिलेश

Tue, 15 Feb 2022 06:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 06:12 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Two phases of polling that took out heat became cold: Akhilesh
मुस्लिम इंटर कालेज मैदान में प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगते सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर? - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर/जहानाबाद। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सीएम योगी के गर्मी निकाल देने के भाषण पर पलटवार करते हुए कहा कि जबसे दो चरणों का मतदान हुआ है, तबसे भाजपाइयों की भाप निकल गई है, वह ठंडे पड़ गए हैं। जिले के भाजपाई जमीनों पर कब्जा से लेकर शराब के कारोबार में संलिप्त हैं।
विज्ञापन

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगलवार को मुस्लिम इंटर कॉलेज मैदान से पार्टी के खागा प्रत्याशी रामतीर्थ परमहंस, हुसैनगंज प्रत्याशी ऊषा मौर्या, अयाहशाह प्रत्याशी विशंभर निषाद, सदर सीट के प्रत्याशी चंद्रप्रकाश लोधी के समर्थन में जनसभा कर वोट और सपोर्ट मांगा।
विज्ञापन

जहानाबाद के शहीद माल्टा इंटर कॉलेज मैदान में दूसरी सभा जहानाबाद प्रत्याशी मदन गोपाल वर्मा और बिंदकी प्रत्याशी रामेश्वर दयाल दयालू के पक्ष में करके वोट मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सीएम योगी पर तंज कसते हुए कहा कि बाबा खुद लैपटॉप नहीं चला पाते तो बाटेंगे क्या? किसान का मंडियों में धान लुट गया, खाद मिल नहीं पा रही। डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार भी डबल हो गया।
कहा कि सरकार बनीं, तो आईटी क्षेत्र में प्रदेश में 22 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। अन्य विभागों में रिक्त 11 लाख पद भरे जाएंगे। कहा कि बाबा अपने पंसदीदा जानवरों को नहीं संभाल पा रहे हैं। सपा की सरकार बनने पर जानवरों के हमले से मरने वालों को 5-5 लाख मुआवजा दिया जाएगा।
अखिलेश ने कहा कि इस बार भाजपा का पता नहीं लगेगा कि कहां चली गई। इसने जनता को जितना धोखा दिया किसी पार्टी ने नहीं दिया। किसानों की आय दोगुनी करने की बात कहकर वोट मांगा था, लेकिन उनकी आय ही आधी रह गई।

कोरोना महामारी के समय सरकार दवाओं और ऑक्सीजन की कमी पूरा नहीं कर सकी। गरीबों को अनाथ छोड़ दिया। यह चुनाव संविधान एवं लोकतंत्र को बचाने का है। अगर सपा सरकार बनी तो पुलिस की नौकरी निकालकर युवाओं की बेरोजगारी दूर करने का काम होगा। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव और संचालन जगदीश सिंह एडवोकेट ने किया।

जहानाबाद में जनसभा को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। संवाद

जहानाबाद में जनसभा को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed