फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Two new dengue patients were found, the number was 44

डेंगू के दो नए रोगी मिले, कुल संख्या 44 हुई

Sat, 02 Oct 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Two new dengue patients were found, the number was 44
जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की लगी भीड़। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। जिले में दो और लोगों के डेंगू संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इन्हें मिलाकर अब कुल डेंगू रोगियों की संख्या 44 हो गई है। उधर, स्वास्थ्य विभाग ने आठ गांवों में स्वास्थ्य कैंप लगाकर 211 बुखार रोगियों का इलाज किया और 21 नमूने डेंगू जांच के लिए भेजे।
विज्ञापन

शुक्रवार को जांच में देवमई ब्लाक के डुंडरा निवासी ज्ञानदेवी (54) और इस्कुरी, खागा निवासी रन्नो देवी (40) को डेंगू होने की पुष्टि हुई है। डेंगू की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग ने गांव में टीम भेजकर निरोधात्मक कार्रवाई की है।
विज्ञापन

उधर, स्वास्थ्य विभाग ने भूला गांव में कैंप लगाकर 28 बुखार मरीजों का इलाज कर 5 नमूने डेंगू जांच के लिए भेजे। गाजीपुर खुर्द में कैंप लगाकर 26 बुखार रोगियों का इलाज किया और चार नमूने डेंगू जांच के लिए भेजे स्कूरी गांव में 22 बुखार रोगियों का इलाज किया गया और 10 नमूने डेंगू जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोनारा में 62 बुखार रोगियों का इलाज किया गया। गंगली गांव में 12 बुखार रोगी, सादीपुर में 25, जयंती खेडा में आठ बुखार रोगियों का इलाज किया गया। सरांय खालिस में 28 बुखार रोगियों का इलाज कर दो नमूने डेंगू जांच के लिए भेजे गए।

कैंप में 50 लोगों का वैक्सीनेशन
फतेहपुर। राज ताइक्वांडो अकादमी ने शुक्रवार को चलचित्र नगर जीटी रोड में वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया। कैंप में 50 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया। यहां अकादमी की सचिव राजकुमार, भारत वर्मा, शशांक आनंद, शिवकुमार, राजेंद्र गुप्ता, हिमांशु शर्मा, ललित कुमार, सूरज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed