{"_id":"61f549cd6693e54c1e58a47b","slug":"fathepur-news-two-lakh-stolen-from-retired-court-worker-s-scooty-fatehpur-news-knp677711874","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त कोर्ट कर्मचारी की स्कूटी से दो लाख किए पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त कोर्ट कर्मचारी की स्कूटी से दो लाख किए पार
विज्ञापन
फतेहपुर। सेवानिवृत्त कोर्ट कर्मी की स्कूटी से शनिवार दोपहर शातिरों ने दो लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। शातिर सीसीटीवी में कैद हुए हैं। पुलिस ने बैंक और घटनास्थल की छानबीन की है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के कलक्टरगंज मोहल्ला निवासी राजनारायण दुबे सिविल कोर्ट के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। वह शनिवार को दामाद प्रत्यूष त्रिपाठी के साथ एसबीआई शाखा पत्थरकटा चौराहे पर रुपये निकालने गए थे।
उन्होंने दो लाख रुपये बैंक से निकाले और स्कूटी की डिकी में रख दिए। उसके बाद मौर्या कालोनी में निर्माणाधीन मकान के ठेकेदार को रुपये देने पहुंचे। वहां ठेकेदार के नहीं मिलने पर वह मकान निर्माण कार्य देखने अंदर चले गए थे।
विज्ञापन
कुछ देर बाद बाहर लौटे। तो स्कूटी की डिकी खुली थी। उसमें रखे बैग से दो लाख रुपये, बैंक पासबुक, चेकबुक गायब थी। राजनारायण दुबे ने पुलिस को मामले की सूचना दी।
आबूनगर चौकी से एसआई अनीस शुक्ला मौके पर जांच करने पहुंचे। घटनास्थल से कुछ दूरी पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में बाइक सवार दो संदिग्ध दिखे। राजनारायण ने बताया कि उनके पीछे कैमरे में दिखने वाले बाइक सवार आए हैं।
उन्होंने ने ही घटना की है। बाइक सवार नकाबपोश हैं। पुलिस बैंक में भी संदिग्धों की छानबीन करने पहुंची। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की चौकी पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
एक लाख 70 हजार रुपये वाला झोला टप्पेबाजों ने पार किया
अमौली। चांदपुर थाना क्षेत्र के अमौली कस्बे में मिर्च कारोबारी का एक लाख 70 हजार रुपये नकदी रखा झोला टप्पेबाजों ने पार कर दिया। पुलिस बैंक का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
चांदपुर थाने के मदरी गांव निवासी इंद्रपाल कुशवाहा मिर्च कारोबारी हैं। वह दोपहर को बेटे प्रदीप के साथ अमौली स्थित सेंट्रल बैंक बाइक से पहुंचे थे। बेटा पिता को छोड़कर किसी काम से चला गया।
कारोबारी ने बैंक खाते से एक लाख 70 हजार रुपये निकाले। इसके बाद बैंक से बाहर आकर दरवाजे में लगाने वाली लोहे की कुंडी खरीदने लगे। उसने झोला फुटपाथ पर रखकर जेब से रुपये निकाले, इस बीच टप्पेबाजों ने उनका नगदी भरा झोला पार कर दिया।
पीड़ित ने अमौली चौकी में सूचना दी। चौकी इंचार्ज रामनरेश यादव मौके पर जांच के लिए पहुंचे। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।