फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Two henchmen of famous ganja trader arrested

चर्चित गांजा कारोबारी के दो गुर्गे गिरफ्तार

Sun, 19 Dec 2021 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Two henchmen of famous ganja trader arrested
बरामद गांजा के साथ पुलिस हिरासत में आरोपी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। मलवां पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से आठ किलो गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सहली चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह व उपनिरीक्षक अरविंद सिंह यादव ने शुक्रवार शाम कोराई बांदा सागर बाईपास के पास खड़े दीपक कुमार व राजू दुबे निवासी वर्मा चौराहा कोतवाली सदर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपियों के पास से एक बोरी में सात किलो 750 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक आरोपी शहर के चर्चित गांजा कारोबारी का गुर्गे है। आरोपी छह माह पहले भी कोतवाली में पकड़े गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चर्चित गांजा कारोबारी ने पुलिस से सेटिंग कर गुर्गों को छुड़ा लिया था। आरोपी कारोबारी के इशारे पर दुकानों और गांवों तक खेप पहुंचाने का काम करते हैं। आरोपियों को वर्मा चौराहे और बकंधा के पास से गांजा बेचते पहले शहर पुलिस पकड़ चुकी है।
इन दिनों गांजा कारोबार का मास्टर माइंड हाईवे पर एक ढाबा संचालित करता है। ढाबे पर पुलिस का अक्सर आना-जाना होता है। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि आरोपी गांजा की तस्करी करते हैं।
पहले भी शहर कोतवाली व मलवां से गांजा तस्करी के मामले में जेल जा चुके हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों को जेल भेजा गया है।

गाजीपुर थाने में बंद हुई थी सरगना की बाइक
करीब तीन माह पहले गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के कुछ लोगों ने अपाचे बाइक से गांजा लेकर जाते दो युवकों को पकड़ा था। दोनों आरोपी बाइक छोड़कर भाग निकले थे। पुलिस बाइक को गांजा के साथ थाने ले गई थी। जिसके बाद एक युवक का उसी गांजा में चालान हुआ। बाइक मालिक के सरगना होने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। साफ होता है कि आरोपी की थानों और चौकियों में मजबूत पकड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed