फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Two days before the robbery, the MLA had complained to the contractor

लूट से दो दिन पहले विधायक ने की थी ठेकेदार की शिकायत

Sat, 04 Dec 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Two days before the robbery, the MLA had complained to the contractor
धाता। दामपुर-कोसभा गांव के बीच बड़े नाले पर निर्माणाधीन पुल का सामान लूट ले जाने की घटना में पुलिस जांच कर रही है। मामले में सामने आया है कि बुधवार रात हुई घटना से पहले सोमवार को खागा विधायक ने पुल निर्माण में हो रही देरी पर आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन

उन्होंने डीएम से इसकी शिकायत की थी। इस पर डीएम ने ठेकेदार को फटकार लगाते हुए काम जल्द खत्म करने को कहा था। इसके बाद यह वारदात हो गई। धाता थानाक्षेत्र के दामपुर-कोसभा मार्ग के बीच अहमदपुर कुसुम्भा के नजदीक बड़े़ नाले पर दो साल से पुल बन रहा है।
विज्ञापन

दो साल में केवल चार पिलर ही ठेकेदार ने बनवाए हैं। मौजूदा समय में वहां पर सामान की रखवाली के रामू यादव निवासी रानीपुर को रखा गया था।
रामू यादव ने गुरुवार को पुलिस को सूचना दी कि रात में बदमाश वहां आए थे और उसे कमरे में बंधक बनाकर करीब 10 लाख रुपये का माल उठा ले गए हैं। इसमें वेल्डिंग मशीन, कटर, हैमर, शटरिंग, जनरेटर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार जयप्रकाश पांडेय निवासी रामनगर चित्रकूट ने भी इसकी सूचना पुलिस को दी। धाता पुलिस मौके पर पहुंची और चौकीदार के बयान लिए तो घटना संदिग्ध प्रतीत हुई।
इस मामले में जब खागा विधायक कृष्णा पासवान से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सोमवार को उन्होंने डीएम के पास जाकर इस पुल का निर्माण कार्य रुके होने की शिकायत की थी।
डीएम ने ठेकेदार को फटकार लगाई थी। डीएम के सख्ती करते ही निर्माण स्थल पर लूट की घटना हो गई। थानाध्यक्ष संजय तिवारी ने बताया कि ठेकेदार व चौकीदार के बयान लिए गए हैं और स्थानीय लोगों से बातचीत भी की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा होगा।

20 मीटर की दूरी पर रखे थे फर्मा
सैदपुर गांव के लोगों ने बताया कि घटना से दो दिन पहले पिलर के फर्मा, पुल से करीब 20 मीटर दूरी पर रात के समय रखे हुए थे। रात में इस रास्ते से बारात में आने-जाने वाले वाहन फर्मा की वजह से रुके थे और चौकीदार को फर्मा हटाने के लिए भी कह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed