{"_id":"61681deb82c3d76c65498d0d","slug":"fathepur-news-troubled-girl-gave-her-life-fatehpur-news-knp6581812187","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से परेशान युवती ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी से परेशान युवती ने दी जान
विज्ञापन
फतेहपुर। बीमारी से परेशान युवती ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खेत से घर लौटकर आए परिजनों ने उसे फंदे पर लटकता पाया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
चांदपुर थानाक्षेत्र के जारा डेरा निवासी जगदीश निषाद बुधवार दोपहर परिवार के साथ खेत काम पर चले गए थे। घर में उनकी 18 वर्षीय पुत्री पुष्पा देवी अकेली थी। परिवार के लोग शाम को घर लौटकर आए।
तो देखा कि बेटी कमरे में पंखे के हुक पर रस्सी के सहारे फंदे से लटक रही थी। पोस्टमार्टम हाउस में पिता जगदीश ने बताया कि करीब तीन साल से बेटी का मानसिक संतुलन बिगड़ा था।
विज्ञापन
वह काफी बीमार भी रहती थी। बीमारी से परेशान होकर बेटी ने आत्महत्या की है। वह पहले भी दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी। थानाध्यक्ष योगेश सिंह ने बताया कि बीमारी की वजह से युवती ने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच की जाएगी।
सांप के डसने से वृद्ध की मौत
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के रावतपुर में गुरुवार सुबह घर के बाहर बैठे शिव बोधन सिंह (60) को सांप ने डस लिया। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।