फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Traffic jam took three hours due to truck failure, passengers upset

ट्रक फंसने से तीन घंटे लगा जाम, सैकड़ों ट्रक फंसे

Sun, 21 Nov 2021 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Traffic jam took three hours due to truck failure, passengers upset
संगोलीपुर मोरंग खदान के रास्ते पर लगा जाम। संवाद - फोटो : FATEHPUR
किशनपुर। संगोलीपुर मौरंग घाट पर शुरू हुई ट्रकों की आवाजाही के कारण शनिवार दोपहर करीब तीन घंटे यात्रियों को जाम में फंसना पड़ा। इस सिंगल रोड पर जीआईसी गढ़ा के नजदीक एक ट्रक खराब हो गया। इस कारण रारी-विजयीपुर मार्ग पर दोनों ओर ट्रक, डंपर, कार, दो पहिया वाहनों की लाइनें लग गईं। करीब छह बजे जब ट्रक ठीक हुआ तो वाहन निकलने शुरू हुए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के संगोलीपुर में हालही में मौरंग खदान चालू हो गई है। खदान में खनन शुरू होते ही रास्तों की होने वाली दुर्गति किसे से भी छिपी नहीं है और खदान के रास्तों पर आए दिन जाम लगता है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब तीन बजे मौरंग लेने के लिए खदान जा रहा एक ट्रक जीआईसी गढ़ा के नजदीक बिगड़ गया। ऐसे में उसके पीछे वाहनों की लाइन लग गई। जबकि घाट की ओर से आ रहे वाहन भी सामने ट्रक आ जाने से फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह बजे जब ट्रक ठीक हुआ तो जाकर यातायात शुरू हुआ। इस दौरान इलाकाई पुलिस वहां से नदारद रही। देर शाम करीब सात बजे रारी मोड़ से सरौली मोड़ तक करीब दो किमी तक जाम लग गया।
घाट पर काम मांगने को लेकर हुआ था हंगामा
किशनपुर। संगोलीपुर खदान में शुक्रवार की शाम एक युवक के साथ मारपीट हुई। इसके विरोध में रात करीब 11 बजे रोड को लोगों ने जाम कर दिया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तब जाकर लोग शांत हुए।
शनिवार को पुलिस इस मामले में कार्रवाई की जगह उसे निपटाने में लगी रही। एसओ किशनपुर आशुतोष सिंह ने बताया कि श्यामबाबू नाम का युवक घाट में शराब के नशे में काम मांगने के लिए पहुंचा था।

जब उसे संतोषजनक उत्तर नहीं मिला तो उसने नशे में हंगामा किया। इस पर घाट कर्मी से उसका विवाद हो गया। जिसके चलते ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया था।
पुलिस के पहुंचने से पहले ही श्याम बाबू वहां से जा चुका था। मारपीट करने को लेकर किसी पक्ष से शिकायत नहीं दी गई है। अगर कोई पक्ष आता है तो कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed