{"_id":"61c0d7b0986cc3753a14b632","slug":"fathepur-news-tore-women-s-clothes-in-protest-against-molestation-fatehpur-news-knp6707318114","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी के विरोध में महिला के कपड़े फाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी के विरोध में महिला के कपड़े फाड़े
विज्ञापन
फतेहपुर। जंगल जा रही महिला के साथ गांव के एक युवक ने छेड़खानी की। विरोध करने पर महिला के कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया कि 15 जून 2021 की शाम करीब आठ बजे वह जंगल जा रही थी। रास्ते में गांव के चैतू और सोनू ने उसे पकड़ लिया।
चैतू ने उसके साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। महिला आरोपियों के घर उलाहना देने गई तो आरोपियों के परिवार के राजू, संजय, सीमा, चंदा, पूनम ने गाली गलौज कर मारापीटा।
विज्ञापन
घटना की शिकायत थाने में की। कोई कार्रवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।