{"_id":"61f6baf06815b565de1aeb5f","slug":"fathepur-news-tishu-banana-sprinkler-got-paid-fraudulently-fatehpur-news-knp6779563146","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीशू केला, स्प्रिंकलर का फर्जी तरीके से कराया भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीशू केला, स्प्रिंकलर का फर्जी तरीके से कराया भुगतान
विज्ञापन
फतेहपुर। किसानों के लिए बनाई गई योजनाओं का जिले के अधिकारी बंदरबांट कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला उद्यान विभाग में सामने आया है। जहां टीशू केला, स्प्रिंकलर और पैक हाउस की धनराशि में अनियमितता बरती गई।
किसान की शिकायत पर उप निदेशक उद्यान प्रयागराज पंकज मिश्रा ने जांच की, तो अनियमितता का खुलासा हुआ। हालांकि अपर मुख्य सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण एमवीएस रामी रेड्डी ने ज्वाइंट डायरेक्टर सर्वेश कुमार को दोबारा जांच करने के निर्देश दिए हैं।
जिवकरा गांव के किसान अमित कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री पोर्टल में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें टीशू कल्चर केला, ड्रिप, स्प्रिंकलर और पैक हाउस लाभार्थियों को न दिए जाने और अपने चहेते किसानों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन
इसकी जांच प्रयागराज उप निदेशक उद्यान पंकज मिश्रा ने भिटौरा ब्लाक के मुस्तफापुर में जाकर की। यहां पर टीशू केला का फर्जी भुगतान करने का मामला सामने आया। इसी प्रकार पैक हाउस में भूसा और पराली डंप मिली।
उप निदेशक ने बताया कि जांच में अनियमितता पाई गई है। जिला उद्यान अधिकारी रामसिंह पर कार्रवाई करने के लिए अपर मुख्य सचिव उद्यान को रिपोर्ट भेजी गई है।