फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Three scrub typhus and one leptospira patient were found

तीन स्क्रब टाइफस और एक लेप्टोस्पाइरा का एक रोगी मिला

Sun, 17 Oct 2021 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Three scrub typhus and one leptospira patient were found
कनकपुर गांव में स्क्रब टाइफस की सूचना पर पहुंचे सीएमओ डॉ. राजेंद्र सिंह, डॉ. यूबी कुशवाहा और डॉ. अम? - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। डेंगू के रोगियों की संख्या जनपद में कम होने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को जिले में डेंगू के 6 और रोगी मिलने से डेंगू रोगियों की संख्या बढ़कर 65 हो गई।
विज्ञापन

डेंगू के छह रोगियो में से तीन को स्क्रब टाइफस और एक को लेप्टोस्पाइरा होने की पुष्टि हुई है। स्क्रब टाइफस से कनकपुर गांव के युवक अभिषेक मिश्र की छह अक्तूबर को लखनऊ में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद स्वास्थ्य टीम ने परिवार और पड़ोसियों समेत 10 लोगों की जांच के लिए नमूने लिए थे। जिसमें से छह की रिपोर्ट में डेंगू, स्क्रब टाइफस और लेप्टोस्पाइरा की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनकपुर गांव की रिपोर्ट के मुताबिक यहां के 23 वर्ष के प्रशांत कुमार, 19 साल की सपना पुत्री अनिल और 17 साल की सपना पुत्री रामचरन, 26 साल के महेंद्र, 18 वर्ष की रोली पुत्री राकेश कुमार और 65 वर्ष के अवधेश को डेंगू की पुष्टि हुई है।
इनमें से महेंद्र, रोली और अवधेश को स्क्रब टाइफस और रोली को लेप्टोस्पाइरा की पुष्टि हुई है। सूचना पर सीएमओ डॉ. राजेंद्र सिंह अपने साथ डॉ. यूबी कुशवाहा और डॉ. अमित चौरसिया की टीम लेकर कनकपुर गांव पहुंचे।

सीएमओ ने गांव में पांच और लोगो के सैंपल लेकर जांच के लिए कानपुर मेडिकल भेजे। इसके साथ ही गांव में कीटनाशकों का छिड़काव कराया।
सीएमओ ने बताया कि गांव में छछूंदर अधिक संख्या में हैं। आज गांव में स्वास्थ्य, वन, कृषि और पंचायत राज विभाग की टीम कैंप करेगी। उन्होंने बताया कि कोई भी रोगी गंभीर हालत में नहीं है, सभी को दवा से आराम और सभी अपने-अपने घर में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed