{"_id":"61fecae22c00ba715d03a8d5","slug":"fathepur-news-thieves-of-five-shops-broke-the-locks-stolen-from-three-fatehpur-news-knp679068479","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौक में पांच दुकानों के चोरों ने तोड़े ताले तीन से चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौक में पांच दुकानों के चोरों ने तोड़े ताले तीन से चोरी
विज्ञापन
चौक में एक से दूसरी छत में जाने के लिए चोरों द्वारा रखा गया बांस और पाइप। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। चौक बाजार में शुक्रवार रात चोरों ने पांच दुकानों के ताले तोड़ कर तीन दुकानों से नकदी और सामान चोरी कर लिया। मुख्य बाजार में हुई घटनाओं से व्यापारियों में हड़कंप दिखा। एक दुकान में दो साल बाद फिर चोरी की घटना हुई है। प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर व्यापारी परेशान दिखे। पुलिस घटनाओं की जांच करने पहुंची। कोतवाली पुलिस को दुकानदारों ने तहरीर दी है।
चौक चूड़ी वाली गली के सामने चार मंजिला सगुन-टू कांप्लेक्स है। इसमें संचालित नूर ब्यूटी सेंटर, नैना रेडीमेड में चोरी की वारदात हुई। वहीं जन्नत कांप्लेक्स में ऐशा कलेक्शन के ताले तोड़े गए।
दुकानदारों के मुताबिक मार्केट के पीछे खंडहर है। चोर खंडहर से छत के रास्ते से मार्केट में घुसे हैं। चोरी के बाद उसी रास्ते से भाग निकले हैं। नूर ब्यूटी सेंटर की संचालिका एल्विना निवासी सिविल लाइन ने बताया कि चोर शटर का ताला तोड़कर पार्लर का सामान और बुटीक का सामान ले गए हैं।
विज्ञापन
गुल्लक में रखे दो-तीन हजार की नकदी थी। जिसे भी चोर ले गए। कांप्लेक्स के दूसरे तल पर मसवानी के मो.अर्सू की रेडीमेड की दुकान है। उनकी दुकान का शटर फैलाकर चोर घुसे।
गुल्लक तोड़कर तीन हजार रुपये नकद और 50 हजार रुपये कीमत के कपड़े चुरा ले गए हैं। अंबुज कुमार ने बताया कि उनकी रेडीमेड की दुकान पर छत के रास्ते चोर पहुंचे।
सीढ़ियों का दरवाजा अंदर से बंद था। तो दीवार तोड़कर दुकान की चौथी मंजिल पर चोर पहुंचे। अंबुज ने बताया कि गुल्लक तोड़कर तीन हजार रुपये और रेडीमेड के कपड़े चुरा ले गए। उनकी दुकान में दो साल पहले भी चोरी हो चुकी है। पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर सकी थी।
कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि घटनाओं की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी। आसपास लगे कैमरों के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं।
हैंडपंप के सामान का किया इस्तेमाल
सगुन-2 कांप्लेक्स और अंबुज की रेडीमेड की दुुकान के बीच रस्तोगीगंज मोहल्ले जाने वाली संकरी गली है। चोरों ने पूरी घटना को अंजाम देने में एक हैंडपंप पाइप का इस्तेमाल किया। यह पाइप दो मकानों के बीच गली में पड़ा मिला। इसके अलावा हैंडपंप का हत्था सीढ़ियों की दीवार तोड़ने और शटर तोड़ने में किया।
दोनों वारदातें बाकरगंज चौकी क्षेत्र में हुईं
चौकी बाजार और मंदिर से मूर्तियों की चोरी की घटनाएं बाकरगंज चौकी के अंतर्गत हुई है। चौकी इंचार्ज पर इलाकाई लोगों ने आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि चौकी क्षेत्र में पुलिसिंग पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। चौकी में कुछ अराजकतत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। चौकी इंचार्ज उनके साथ घूमते तक दिखाई देते हैं। पुलिस के लिए दोनों ही घटनाएं चुनौती हैं।

चौक में चोरी के बाद बिखरा पड़ा दुकान का सामान। संवाद- फोटो : FATEHPUR

चौक में टूटा बुटीक की दुकान के दरवाजे का लाक। संवाद- फोटो : FATEHPUR

चौक में चोरी के लिए दुकान का तोड़ा गया सटर। संवाद- फोटो : FATEHPUR

चौक में चोरी के लिए तोड़ा गई जीने की दीवार। संवाद- फोटो : FATEHPUR