फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,The young man created a ruckus by beating up the doctor in the emergency

इमरजेंसी में डाक्टर से मारपीट कर युवक ने हंगामा काटा

Wed, 29 Dec 2021 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,The young man created a ruckus by beating up the doctor in the emergency
घटना के बाद सीएचसी में मौजूद डॉक्टर नीरज गुप्ता। संवाद - फोटो : FATEHPUR
बिंदकी। एंटीरेबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंचे युवक ने लेट लतीफी पर हंगामा किया। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर से मारपीट की। फार्मासिस्ट व अन्य कर्मियों ने बीच-बचाव किया। सूचना पर पुलिस सीएचसी पहुंची। तो मारपीट करने वाला युवक भाग निकला।
विज्ञापन

सीएचसी के डॉ.नीरज गुप्ता ने बताया कि वह मंगलवार को इमरजेंसी ड्यूटी पर थे। इस दौरान अलियाबाद निवासी राजकुमार सिंह अपने बेटे को कुत्ता काटने के बाद एंटीरेबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए लाया था।
विज्ञापन

उसने पहले बेटे का इलाज करने के लिए कहा। उस समय वह एक महिला मरीज के इलाज में व्यस्त थे। उन्होंने राजकुमार से पांच मिनट रुकने के लिए कहा।
इस पर वह उत्तेजित हो गया और उसने डॉक्टर की शर्ट का कॉलर पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। मेज में रखा सामान फैला दिया और सीवी नॉट कक्ष में लगा कांच का दरवाजा भी तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी में मौजूद स्टाफ और अन्य लोगों ने किसी तरीके बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घटना की जानकारी पर कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव अस्पताल पहुंचे।
यह देख राजकुममार सिंह भाग निकला। इसके बाद डॉक्टर ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। सीएचसी में पुलिस ड्यूटी लगाने की बात कही। कोतवाल ने बताया कि आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले भाग चुका था। उसकी तलाश की जा रही है। सीएचसी में सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।

बिंदकी सीएचसी में सीवी नॉट कक्ष के टूटे दरवाजे का बिखरा पड़ा कांच। संवाद

बिंदकी सीएचसी में सीवी नॉट कक्ष के टूटे दरवाजे का बिखरा पड़ा कांच। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed